नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है मेरे आर्टिकल में। आज हम आपके लिए एक खबर लाए जिसे सुनकर अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने नए ग्रह की खोज की है। दावा किया गया है कि यह आकाशगंगा के बाहर खोजा जाने वाला पहला ग्रह हो सकता है। संभावित ग्रह को चंद्र एक्स-रे टेलिस्कोप के जरिए खोजा गया है। यह आकाशगंगा से 2.80 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर मैसियर 51 आकाशगंगा में है। ग्रह की खोज ट्रांजिट पर आधारित है। यह ग्रह एक तारे की परिक्रमा के दौरान दूसरे तारों की रोशनी को रोक देता है। इससे इसकी चमक कई गुना बढ़ जाती है।
आकाशगंगा के भीतर अब तक करीब 5000 एक्सो प्लेनेट की खोज की जा चुकी है। यह सूर्य की परिक्रमा करते हैं। पहली बार नासा को आकाश गंगा के पार ग्रह खोजने में कामयाबी मिली है। खोज करने वाले वैज्ञानिकों ने स्वीकार किया की उन्होंने अपने दावे को सही साबित करने के लिए और अधिक डाटा की जरूरत है।
इतनी विकसित नहीं है इंसानियत
खोज से जुड़े कैंब्रिज में हावर्ड स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एक्सट्रोफिजिकस के डॉक्टर रोसैनडी स्टेफानो ने बताया कि आकाशगंगा में एक्सोप्लैनेट खोजने के लिए इस्तेमाल होने वाली सफल तकनीकी अन्य आकाशगंगाओं के मामले में ज्यादा कारगर नहीं रखती। बड़ी दूरियां दूरबीन तक पहुंचने वाले प्रकाश की मात्रा को कम कर देती है। दूर से देखने के कारण कई पिंड छोटी सी जगह में दिखाई देते हैं। इससे अलग सितारों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।
इससे पहले 2010 में एच आई पी 13044 बी नाम का ग्रह खोजा गया था। इसके बारे में दावा किया गया कि यह किसी दूसरी आकाशगंगा का है, जिसे हमारी आकाशगंगा ने निगल लिया था। इस ग्रह के 2000 प्रकाश वर्ष दूर होने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में आ दावा गलत साबित हुआ।
यह खबर बताई गई दावो के आधार पर है जिसके कारण हम इसकी पूरी तरह से पुष्टि नहीं करते है। इस ग्रह की सही जानकारी आने में अभी समय है। इस पर अभी भी खोज जारी है तो जैसे ही इसकी कोई नहीं है अपडेट आती है हम आपको जरूर बताएंगे और इस तरह के साइंस न्यूज़ और हेल्थ की जानकारी हमेशा पाते रहने के लिए हमे फॉलो जरूर करे।